लिसन इंडिया में आपका स्वागत है।
हमारा उद्देश्य है कि भारत के हर नवजात शिशु का जन्म के समय न्यूबॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग हो।
यह मिशन डॉ. जेन्नी डी.के. कपाडिया के लिए बहुत ही खास है। उन्होंने कई सालों तक सुनने की कमी वाले बच्चों और उनके परिवारों के साथ काम किया है। बच्चों में सही समय पर इलाज से होने वाला विकास और बदलाव देखकर उन्हें यह प्रेरणा मिली कि भारत के हर माता-पिता और स्वास्थ्य कर्मचारी तक यह जानकारी पहुँचे। क्यूकी अभी भी हमारे देश में कई अस्पतालोमें नवजात शिशुओं को न्यूबॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग टेस्ट उपलब्ध नहीं है
लिसन इंडिया का मक़सद है कि कोई भी बच्चा सुनने की कमी के कारण पीछे न रह जाए। हर परिवार को समय पर सही जानकारी और मदद मिल सके – यही उनका सपना है।
डॉ. जेन्नी डी.के. कपाडिया (ए. यू. डी., सी सी सी-ए), भारत में जन्मीं और अमेरिका में बच्चों की ऑडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने सैलस यूनिवर्सिटी, पेंसिलवेनिया (अमेरिका) से ए. यू. डी. की डिग्री हासिल की और २०२५ में “अकैडमी स्कॉलर” का सम्मान पाया। उन्होंने न्यूयॉर्क (अमेरिका) के नॉर्थवेल हेल्थ, लौंग आइलैंड जुविश मेडिकल सेंटर अस्पताल में बच्चों और उनके परिवार के साथ काम करते हुवे मूल्यवान अनुभव प्राप्त किया है।लिसन इंडिया के ज़रिए वे माता-पिता और स्वास्थ्य पेशेवरों को सशक्त बनाना चाहती हैं ताकि हर बच्चा समय पर देखभाल और सही सहायता पा सके।
हमें उम्मीद है कि यह वेबसाइट आपके लिए मददगार होगी। कृपया इस जानकारी को अपने परिवार, दोस्तों और स्वस्थ कर्मचारियों के साथ ज़रूर बाँटें। धन्यवाद।
Contact Us
Disclaimer:
This website is intended to raise awareness. It is not a substitute for professional diagnosis,
treatment, or medical advice.
